पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसिकन्दराराऊ में जुमे की नमाज के बाद बिना अनुमति जुलूस निकालने व पुतला फूंकने और पथराव करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात भर दबिश दी। सुबह तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुल 35 नामजदों से 34 की गिरफ्तारी कर ली गई है। 16 आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
एमआईएम नेता पूरी घटना का मास्टरमाइंड
गिरफ्तार आरोपियों में एक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का पूर्व छात्र और वर्तमान में एआईएमआईएम का नगर पदाधिकारी है। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी ही बवाल का मास्टरमाइंड रहा है। वहीं सिकन्दराराऊ कुरावली (मैनपुरी) के युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर को कस्बे में जुमे की नमाज के बाद दोपहर ढाई बजे बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में सड़कों पर नारेबाजी करते हुए निकल पड़े। इनके हाथ में दो पुतले थे।
नूपुर शर्मा का फूंका था पुतला, रोकने पर किया पथराव
नारेबाजी करते हुए यह लोग आंबेडकर तिराहे पर पहुंच गए। वहां उन्होंने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का पुतला फूंका था। इस दौरान वहां पर तैनात पुलिस बल ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये भीड़ को खदेड़ दिया। कोतवाली में देर रात 35 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.