पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहाथरस में गांव अहबरनपुर में ओवरफ्लो के चलते शनिवार सुबह नहर की पटरी कटने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नहर का पानी गांव में मकानों तक आ गया। घंटों बाद सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पटरी की मरम्मत करने में जुट गई।
पिछले कई दिनों से ही रही बारिश के चलते नहर में पानी ओवरफ्लो चल रहा था। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से की। सिंचाई विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार सुबह गांव अहबरनपुर में रहना पुल के पास नहर की पटरी कट गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण फावड़े लेकर नहर की तरफ दौड़े और पटरी की मरम्मत करने लगे, लेकिन पटरी को जोड़ने में नाकाम रहे। पटरी टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दी गई।
खेतों में घुसा नहर का पानी
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के घंटों बाद भी सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। नहर का पानी खेतों में घुस गया। धान की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। पकी फसल नष्ट होने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसानों को काफी बड़ा नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। नहर का पानी गांव के अंदर तक आ गया। पानी मकानों में भी घुस गया। ग्रामीणों को गांव डूब जाने का डर सता रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.