पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहाथरस में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन अभियान चला रहा है। सदर एसडीएम विपिन कुमार शिव हरे लगातार छापेमारी कर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके चलते उन्होंने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू-पुरा मार्ग पर छापेमारी की।
इस दौरान उन्होंने यहां अवैध रूप से संचालित कांच साफ करने संबंधी रसायन बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की। प्रदूषण नियंत्रण टीम की मौजूदगी में इसे सीज कर दिया। संचालक फैक्ट्री संचालन से संबंधी दस्तावेज नहीं उपलब्ध करा सका।
बता दें कि, बीती सात मई को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू-पुरा मार्ग पर संचालित विराट साल्ट पीटर नामक एक रसायन बनाने वाली फैक्ट्री का एसडीएम सदर ने निरीक्षण किया था। इस दौरान फैक्ट्री संचालन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध न होने के स्थिति में नोटिस जारी कर सभी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। नोटिस के बावजूद संचालक की ओर से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे नाराज एसडीएम ने प्रदूषण नियत्रंण टीम की उपस्थिति में फैक्ट्री को सीज करा दिया।
एसडीएम ने बताया कि, फैक्ट्री में अवैध रूप से कांच साफ करने संबंधी रसायन बनाया जा रहा था। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर फैक्ट्री को सीज किया गया है। क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों, खनन माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.