पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है। हाथरस में पार्टी के नेताओं ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलाया। जिसमें तमाम लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान सभी क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का पार्टी के नेताओं ने संकल्प लिया।
विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि रालोद किसान, गरीब, मजदूरों की पार्टी है। राष्ट्रीय लोकदल नौजवानों की हमेशा आवाज उठाती है। इसलिए गांव से शहरों तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उनका लक्ष्य होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके।
जिलाध्यक्ष चौधरी केशव सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना है, इसलिए बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य है। जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिससे युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.