पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र गांव इटरनी के निकट स्थित रजबहे में एक मगरमच्छ निकाल आया। मगरमच्छ को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रात में ही कोतवाली पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों व को इसकी सूचना दी। सूचना पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर पास में एक पेड़ से बांध दिया। रात भर मगरमच्छ की रखवाली करने के बाद सुबह ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया। ग्रामीणों ने सुबह जिला पंचायत सदस्य रानू देवी के प्रतिनिधि पति ठाकुर कृष्ण कुमार जादौन रिंकू भैया को नगला आम के रजबहे में मगरमच्छ घुस आने की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने दी थी वन विभाग को सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि रात में मगरमच्छ के घुस आने की जानकारी पुलिस, वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई। लेकिन सुबह तक कोई नहीं आया। कई घंटे के बाद वन विभाग के स्थानीय वीट वन रक्षक श्रीचंद व अन्य कर्मचारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली में रखवाकर वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.