पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहल्ला खत्तरवाड़ा में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि माेहल्ला खत्तरवाड़ा में एक घर में वेश्यावृत्ति करवाने का धंधा चल रहा है। इस घर में एक महिला शहर के बाहर से लड़कियां मंगवा कर वेश्यावृत्ति कराती है। शुक्रवार काे उक्त महिला ने एक लड़के व एक लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए किराए पर कमरा दिया हुआ है।
जिसके बाद थाना प्रभारी दविंदर कुमार की टीम ने महिला पुलिस के साथ माेहल्ला खत्तरवाड़ा स्थित मकान पर रेड की। मकान के ऊपर बने कमरे में महिला पुलिस की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। कमरे के अंदर एक लड़का व लड़की आपत्तिजनक हालात में मिले। पूछताछ में लड़के ने अपना नाम रविंद्र बताया। पुलिस ने संचालक समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.