पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमत्स्य विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद इस समय हरदोई में हैं। उन्होंने मछुआ समुदाय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान संजय निषाद ने कहा, " ओम प्रकाश राजभर हमारे भाई हैं। उनके जो सलाहकार हैं। वह उन्हें बहका कर कहीं ले जाते हैं। वह सुबह चाय किसी की पीते हैं। जलेबी किसी दूसरे का खाते हैं। खाना किसी और का खाते हैं। शाम को बतियाने चौथे के पास जाते हैं।"
अपनी भाषा में सुधार लाए ओम प्रकाश राजभर
संजय निषाद ने कहा, "ओम प्रकाश राजभर भाजपा के पुराने सहयोगी रहे हैं। उनके सहयोग से वह मंत्री बने। वह 4 सीटें जीते थे और अभी भी जीते हैं, लेकिन मैं उनसे उम्मीद करता हूं कि वे भाषा में सुधार लाए। मर्यादित भाषाओं का प्रयोग करें। लोकतंत्र के मुताबिक समाज के हितों की रक्षा सत्ता कर सकती है। सत्ता सुख दे सकती है। सत्ता न्याय कर सकती है। सत्ता के साथ रहकर समाज के लिए कुछ कर सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनको सत्ता के साथ रहना चाहिए। कब आएंगे यह उन पर है।
डॉक्टर संजय निषाद ने कहा, "देश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लेकर किसान बेहतर कमाई कर सकते हैं। यूपी के भी इसी प्रकार का काम किया जा रहा है और इसके तहत मछली पालन पर जोर दिया जा रहा है।"
मछली पालन को बढ़ाना बीजेपी सरकार का उद्देश्य
संजय निषाद ने कहा, "सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी ने इस योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य देश में मछली पालन को बढ़ाना है। इसके तहत मछली की उत्पादकता, गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी, पोस्ट-हार्वेस्ट अवसरंचना और प्रबंधन, आधुनिकीकरण और वैल्यू चेन को मजबूत बनाना शामिल है।"
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.