पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहापुड़ में पितृ पक्ष अमावस्या पर तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट पर पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मन में आस्था लिए दिल्ली, राजस्थान हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से श्रद्धालु तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंचे।
गंगा में स्नान करके पित्रों को किया याद
हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार पितृ पक्ष को अमावस्या का बड़ा खास महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान करके श्रद्धालु अपने पितरों की शांति के लिए पिंड दान, तर्पण और उनकी आत्माओं की पूर्ण शांति के लिए के लिए पूजा पाठ करते हैं। जिन लोगों को अपने पित्रों की मृत्यु तिथि का पता नहीं होता है वह भी पितृ पक्ष अमावस्या पर उनका श्राद्ध करते हैं।
पितरों की शांति के लिए करते हैं दान पुण्य
पित्र पक्ष अमावस्या को अश्विन अमावस्या और दर्श अमावस्या के साथ-साथ सर्व पित्र पक्ष अमावस्या भी कहा जाता है। पितृ पक्ष अमावस्या का बड़ा ही खास महत्व होता है। आज के दिन श्रद्धालु गंगा घाटों पर आकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हुए पूजा अर्चना कर अपने पितरों की शांति के लिए दान पुण्य भी करते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.