पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराठ क्षेत्र में 11 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा का पिता मजदूरी करने के लिए गया हुआ था तथा उसकी मां बकरियां लेकर खेतों में गई हुई थी। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के कैमोंखर गांव के निवासी बाबूलाल की 11 वर्षीय पुत्री रोशनी जोकि कक्षा 6 की छात्रा है। आज दिन में वह अपने साथी बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। तभी अचानक उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बनी अटारी में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
खेल-खेल में लगाई फांसी
मृतका रोशनी के पिता बाबूलाल ने बताया कि मजदूरी कर वह अपने परिवार की गुजर-बसर करता है। बताया कि आज सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर पर निकल गया था तथा उसकी पत्नी बकरियां लेकर खेतों की ओर चली गई थी। तभी उसकी पुत्री ने घर में खेल खेल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 6 की छात्रा थी। जो कि अपने पीछे मां चंद्र वती के अलावा दो भाइयों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.