पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोरखपुर में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अपने सब्जी के खेत में रखवाली को गई युवती से 4 युवकों ने गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी।
जिसके बाद खजनी पुलिस ने आरोपी विनय यादव और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। साथ ही पिटाई से घायल मुख्य आरोपी विनय यादव को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है।गुरूवार को इलाज के बाद मुख्य आरोपी विनय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बगल के गांव के हैं आरोपी
खजनी के एक गांव के रहने वाले युवती के पिता ने बताया कि वह साग सब्जी का कारोबार करते हैं। बुधवार को घर पर पूजा था। वह मजदूरी पर चले गए थे। घर के लोग पूजा कर रहे थे। बेटी को उन्होंने सब्जी के खेत की रखवाली को भेजा था। वहीं युवती की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बेटी खेत गई थी। वहां बगल के गांव कंदराई का विनय यादव अपने तीन साथियों के साथ आया और जबरन रेप किया।
शोर मचाने पर उनके देवर आ गए जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने विनय यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। वहीं सूचना पर तत्काल एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह और सीओ खजनी भी थाने पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।जबकि मुख्य आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुबह से छिपाती रही पुलिस
हालांकि खजनी पुलिस सुबह से ही घटना को छिपाती रही। लेकिन जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने दोपहर करीब दो बजे गैंगरेप का केस दर्ज किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिस आरोपी विनय यादव को पकड़कर पीटा था उसे इलाज के लिए भेजा और पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा।
अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश
मुख्य आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.