पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी के जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़कर प्रेमी ने दुल्हन की मांग भर दी थी। इस घटना के बाद पहले तो दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया, लेकिन फिर दोनों पक्षों की पंचायत के बाद शादी संपन्न हुई और दुल्हन विदा होकर ससुराल भी गई। शादी दो दिन पहले हुई है। जबकि वीडियो शनिवार को सामने आया है। दूल्हा व दुल्हन शादी के दौरान स्टेज पर एक- दूसरे को वरमाला पहना रहे थे। तभी अचानक प्रेमी स्टेज पर आया और दुल्हन की मांग में जबरन सिंदूर लगाने लगा। दुल्हन ने उसे धक्का दिया तो उसने एक बार और सिंदूर लगाने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूूद लोगों ने प्रेमी को धक्का देकर गिराया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। माना जा रहा है कि यह वीडियो सिरफिरे आशिक ने ही दुल्हन को बदनाम करने के लिए वायरल भी किया है। क्योंकि, प्रेमी ने मफलर से अपना पूरा चेहरा ढंका हुआ था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो रही है। जबकि दुल्हन का चेहरा साफ दिख रहा है।
पुलिस और परिजनों ने सुलझाया मामला
सिरफिरे की हरकत देखकर दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच मामला गरम हो गया। मामला बिगड़ता देख दुल्हन के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात 3 बजे तक ग्राम प्रधान, वृद्धजनों और बुद्धिजीवियों की मदद से मामला सुलझा दिया। सुबह पंचायत के बाद दूल्हा, दुल्हन को विदा करा कर अपने साथ घर ले गया।
शादी के दो दिन पहले ही पहुंच गया गांव
दरअसल, हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव का युवक कुछ माह पहले बाहर कमाने चला गया। इस बीच युवक ने जब युवती की शादी की बात सुनी तो वह शादी के दिन पहले गांव आ गया। एक दिसम्बर को लड़की की शादी थी बारात आ गई। दूल्हा व दुल्हन वरमाला के स्टेज पर थे। तभी अचानक प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.