पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर से जैसे ही चुनाव लड़ने का फैसला हुआ। तभी से उनके विरोधी हमलावर है। कभी योगी आदित्यनाथ के शिष्य व हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष रहे सुनील सिंह ने हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी बधाई देने के लिए जैसे ही ट्वीट किया। वैसे ही सुनील सिंह ने उन पर हमला बोल दिया।
वर्तमान में सपा नेता है सुनील सिंह
सुनील सिंह वर्तमान में सपा नेता है। वह संतकबीर नगर में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सुनील ने योगी के ट्वीट पर जवाब में लिखा है कि यह चुनाव आपके जीवन का सबसे मुश्किल चुनाव बना दूंगा यह मेरी घोषणा है। रिकार्ड मतों से हारने के लिए तैयार रहिए। गोरखपुर की धरती इस बार इंकलाब का नया इतिहास लिखेगी। घमंड हारेगा और संघर्ष की जीत होगी। लिखकर उन्होंने अखिलेश यादव को टैग किया है। दरअसल यह ट्वीट sunilsingh2022 के नाम के ट्वीट हैंडल से किया गया है। सुनील सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कभी सुनील सिंह थे बेहद करीबी
सुनील सिंह कभी सीएम के सबसे करीबी होते थे। वह योगी आदित्यनाथ को अपना गुरु मानते थे। लेकिन विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट को लेकर दूरी हो गई। जिसके बाद से सुनील सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का विरोध करने लगे। हालांकि बाद में सुनील सिंह को जेल भी जाना पड़ा। सुनील सिंह पर रासुका की भी कार्रवाई हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.