पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद की गोरखनाथ पुलिस ने दुल्हन के चचेरे भाई रोहित के हत्यारोपित पीपीगंज के जंगल बिहुली निवासी राहुल चौधरी उर्फ शैलेष को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे बरगदवा तिराहे के पास से पकड़ा। वह भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रामनगर विशुनपुर के रहने वाले शेषनाथ सिंह की बेटी प्रियंका की शादी गोरखनाथ इलाके के रिमझिम मैरिज हॉल में रविवार की रात थी। शादी में पीपीगंज इलाके के रामपति चौधरी के बेटे गौरव की बारात आई थी। बराती पक्ष देर रात तक डीजे पर डांस कर रहे थे। शादी की अन्य रस्में रुकी थीं। कई बार कहने पर भी डीजे पर डांस कर रहे युवक डीजे बंद कराने को तैयार नहीं हुए थे।
राहुल ने बंद करा दिया डीजे
शेषनाथ सिंह के भाई हरिचंद्र का बेटा राहुल चौधरी (25) बरातियों को डीजे बंद करने के लिए आग्रह करने लगा। नहीं माने तो राहुल ने शादी में देर होने का हवाला देते हुए डीजे बंद करा दिया। इस बीच डांस कर रहे कुछ युवकों ने राहुल को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग राहुल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौता बेटा था राहुल
इस बीच किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं। सुबह शादी खत्म होते ही लड़की की विदाई भी हो गई। मृतक रोहित उर्फ राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ ही शटरिंग का भी काम करता था। जबकि मृतक के पिता हरिश्चंद्र राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। उधर, पुलिस परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर मैरिज हाउस में लगे CCTV फुटेज की मदद से हत्यारों की तलाश में जुट गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.