पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोरखपुर में 7 को आएंगे पीएम मोदी:योगी बोले- बाढ़ और इंसेफ्लाइटिस पीछे छूटे, एम्स और खाद कारखाने से होगी पहचान

गोरखपुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर आएंगे। वे यहां खाद कारखाने, एम्स और वॉयरोलॉजी लैब का लोकार्पण करेंगे। 1990 में गोरखपुर में खाद कारखाना बंद हो गया था। कई सरकारें आईं और गईं लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे अन्नदाता किसान प्रभावित हुआ था। रोजगार खत्म हुए। अब यह सपना साकार हुआ है। 7 दिसंबर को मोदी जी के हाथों से यह खाद कारखाना राष्ट्र को समर्पित होगा। यहां से 12 लाख मीट्रिक टन खाद का उत्पादन होगा।

बाढ़ और बीमारी के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र आज विकास के हर रोज नए आयाम को छू रहा है। इंसेफेलाइटिस का दंश यह इलाका कई दशकों से झेल रहा था, किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के प्रयास से यहां एम्स भी बनकर तैयार है। जिसका उद्धघाटन भी उन्हीं के द्वारा 7 दिसम्बर को होगा।

1977 में पहली बार यहां इंसेफ्लाइटिस के मरीज चिन्हित हुए। इसकी पहचान पुणे की लैब से हुई थी। एक लंबे समय तक यहां दिक्कत तो थी, लेकिन वेक्टर डिजीज के लिए यहां कोई जांच केन्द्र नहीं था। लेकिन अब ICMR का एक सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। जहां सभी वेक्टर डिजीज की जांच हो सकेगी। जिसका उद्धघाटन भी प्रधानमंत्री 7 दिसम्बर को करेंगे।

यह सभी चीजें पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए हैं। यहां बिहार और नेपाल की एक बड़ी आबादी जुड़ती है। जिसका लाभ पूर्वांचल के लोगों के साथ बिहार और नेपाल की बड़ी आबादी को भी मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने प्रधानमंत्री मोदी जी का एक बार फिर आगमन हो रहा है।

पूर्वांचल के लिए खास होगा 7 दिसंबर
योगी ने कहा कि जो विपक्ष के लिए असंभव था, उसे मोदी जी ने साकार किया है। जो विपक्ष के लिए वोट बैंक था, वही आज मोदी जी के लिए विकास बन गया है। 7 दिसंबर का दिन एक ऐतिहासिक दिन होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विकास के मुदृे पर चुनाव लड़ रही है। साथ ही उन्होंने लगातार विपक्ष की ओर से प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के आरोपों को भी एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस का डर सिर्फ अपराधियों को है, और वह होना भी चाहिए।

प्रदेश में बहू- बेटियां और महिलाएं आज खुलेआम घरों से निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस का डर सिर्फ अपराधी और माफियाओं को हैं। जिनके घरों पर लगातार बुल्डोजर चल रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनवाते हुए बताया कि इस दौरान प्रदेश में 4.50 लाख युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। शेष भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...