पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपीपीगंज थाना क्षेत्र के एक निवासी आठ वर्षीय दलित किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर दादी पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
बाग में आम बीनने गयी थी बच्ची
बृहस्पतिवार दोपहर थाना क्षेत्र के एक दलित बस्ती की आठ वर्षीय मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ आम के बाग में गयी थी। इसी दौरान दादी नल पर पानी भरने चली गयी। इसी दौरान बंधुपुर निवासी एक युवक बाग में पहुच गया। मासूम को उठाकर बाग से करीब सौ मीटर की दूरी ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।बच्ची की चीख सुनकर दादी उसे ढूढ़ते हुए नजदीक पहुंची तो आरोप फरार हो गया। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर सीओ के निर्देश पर दर्ज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
रेप की सूचना के बाद पीपीगंज थाने पहुचे कैम्पियरगंज के सीओ अजय कुमार सिंह ने पीड़िता एवं उसके परिजनों से जानकारी लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।आसपास के लोगो से घटना के संबंध में जानकारी भी ली।
पीपीगंज पुलिस ने आरोपी युवक अंगद चौधरी पुत्र रामचन्द्र निवासी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट एवं दलित उत्पीड़न केस दर्ज कर आरोपी के घर दबिश देकर उसके पिता को थाने लाकर आरोपी के बारे में जानकारी लेकर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.