पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपरसपुर स्थित बीआरसी परिसर में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कि त्रिवर्षीय अधिवेशन के साथ शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी इकाई के गठन को लेकर चुनाव का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों के चयन के साथ नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
गोष्ठी का उद्देश्य
शिक्षा के क्षेत्र में नई रूपरेखा बनाने तथा अध्यापकों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन तथा नए पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। जिसके तहत इस वर्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के 3 वर्षीय अधिवेशन का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया। अधिवेशन के दौरान शिक्षक संघ ने उन्नयन गोष्ठी का आयोजन भी बड़े ही धूमधाम के साथ कराया।
चुनाव प्रक्रिया भी कराई गई संपन्न
इस बार हुए अधिवेशन के दौरान चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई जिसमें निष्पक्ष पदाधिकारियों का चयन तथा उन्हें उनके उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दी गई।बीआरसी परिसर में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रिवर्षीय अधिवेशन/ शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह व संचालन रघुनाथ पांडेय ने किया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह व मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह रहे।
निर्वाचित हुये पदाधिकारी
अधिवेशन में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न कराने के लिये चुनाव अधिकारी के रुप में दिनेश सिंह, अजय शुक्ला व संजय सिंह रहे। अधिवेशन में अशोक कुमार पांडेय को ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को मंत्री, सतेंद्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार पांडेय, शिव गोपाल शुक्ला, देशराज सिंह, पवन सोनकर व सुमन सिंह को उपाध्यक्ष, श्री नाथ पांडेय को संयुक्त मंत्री, श्याम सुंदर पांडेय व विश्वनाथ को मीडिया प्रभारी, अनूप पांडेय को संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित हुये। शिक्षकों ने अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलों की माला से भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संदीप सिंह, मंत्री प्रवीण तिवारी, गंगा प्रसाद तिवारी, रवि शंकर तिवारी, नरेंद्र सिंह, प्रशांत पांडेय, श्याम नारायण चतुर्वेदी, दीपक शुक्ला, कमला खरे, पिंकी सिंह, राधा राठौर, रजनी शर्मा व वंदना मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.