पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने नामचीन कंपनियों के नाम पर नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। करीब 20 कुंतल वजनी पाइप बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 15 लाख रुपए के आसपास है। सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया के बी-2 सेक्टर में चल रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई है। वह जिला शामली में गांव सिंभालका का रहने वाला है। यहां से आशीर्वाद, एस्ट्रल और सुप्रीम जैसी नामचीन कंपनियों के एक हजार से ज्यादा नकली पाइप मिले हैं। पुलिस ने बताया कि एक नामचीन पाइप कंपनी में कार्यरत पीएन झा ने सोमवार शाम ट्रोनिका सिटी थाने पर आकर नकली पाइप बिक्री की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। पूछताछ में आरोपी अनुज ने स्वीकारा कि नकली पाइप को सस्ते रेट पर गाजियाबाद, बागपत के देहात क्षेत्र में बेचा जाता था। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.