पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक चौकी पर शादीशुदा महिला को भगाने के शक में पुलिस पर युवक को चौकी में बुलाकर पीटने का मामला सामने आया। पुलिस की पिटाई से घायल हुए युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
लोनी इंद्रपुरी कॉलोनी में संजय परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे सागर को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक चौकी की पुलिस ने एक महिला को भगाने के शक में बुलाया था। शक के आधार पर उन्होंने युवक को चौकी के अंदर पीटा था। पुलिस की पिटाई से सागर बेसुध हो गया था।
बेसुध होने पर परिवार के लोगों ने सागर को लोनी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। उन्होंने पुलिस पर ₹6000 लेने और जब युवक की तबीयत खराब हुई तो पैसे वापस करने की बात कही।
सागर के परिजनों ने बताया कि पुलिस को पूछताछ करनी है तो वह तैयार हैं। लेकिन उनके बेटे के साथ मारपीट करना गलत है। महिला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने पति के साथ रहती है। सागर का महिला से कोई संबंध नहीं है।
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवक के परिजनों ने मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। अगर पुलिस कर्मियों ने इस तरह का व्यवहार किया है तो उनकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.