पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलोनी की लालबाग कॉलोनी लगी अस्थाई सब्जी मंडी नहीं हटाने पर लोगों के घरों पर 'यह मकान बिकाऊ है' लिखा हैं। कॉलोनी के लोग लंबे समय से मंडी हटाने की मांग करते आ रहे हैं। मंडी नहीं हटने पर लोगों ने यह मकान बिकाऊ लिखा है। लोगों ने पलायन करने की चेतावनी दी है।
कई स्थाई स्थान नहीं मिलने पर कई वर्षों पूर्व लालबाग कॉलोनी में अस्थाई सब्जी मंडी बनाई गई थी। यहां से लोनी और दिल्ली के फुटकर विक्रेता सब्जी लेकर जाते हैं। यहां अन्य प्रदेशों से सब्जियां और फल आते हैं। आसपास कॉलोनी के लोग इस सब्जी मंडी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सब्जी मंडी हटाने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुई है।
150 फुट मास्टर प्लान रोड पर चल रही सब्जी मंडी
कॉलोनी के लोगों का कहा है कि लालबाग में 150 फुट मास्टर प्लान रोड पर चल रही सब्जी मंडी को हटाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं। सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने अपने घरों के बाहर यह काले पैंट से मकान और प्लाट बिकाऊ है लिखा हैं।
सब्जी मंडी के लिए नगरपालिका से स्थान चिन्हित
मामले में अधिकारियों का कहना है कि सब्जी मंडी के लिए नगरपालिका से स्थान चिन्हित हो गया है। नगरपालिका को जमीन एलाट करनी है। जमीन एलाट होने के बाद सब्जी मंडी का निर्माण होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.