पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनोएडा के सलारपुर की एक युवती ने एक युवक पर सगाई के बाद दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद युवक ने धोखाधड़ी से उससे एक लाख रुपए भी ठग लिए। फिर युवक ने शादी से भी इनकार कर दिया। इस मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।
होटल में किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि फरहान खान एक दिन उसे सेक्टर 71 के एक होटल में बुलाया। वहां पर उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसे बेहोश करके उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर उसे दुष्कर्म का पता चला। आरोपी ने धोखाधड़ी कर उससे एक लाख रुपए भी ले लिए, फिर शादी से इनकार कर दिया। इस संबंध में थाना सेक्टर 39 एसएसआई का कहना है कि मंगलवार रात कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
2020 में हुई थी सगाई
2020 में पीड़िता के एक एक रिश्तेदार के माध्यम से दिल्ली में रहने वाले फरहान खान से उसकी शादी तय हुई थी। फरहान खान दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। दोनों पक्षों की आपस में बैठकर बात हुई, फरहान खान ने लड़की से सगाई कर ली। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.