पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनोएडा की सड़कों पर कार और बाइक से स्टंटबाजी बढ़ती जा रही है। कहीं दो कारों पर सिंघम (अजय देवगन) का स्टंट किया जा रहा है। कहीं धूम स्टाइल में लड़के और लड़कियां एक पहिए पर बाइक दौड़ाते दिखते हैं। मकसद होता है इंस्टाग्राम के लिए रील्स तैयार करना।
लगातार नोएडा की सड़कों पर स्टंटबाजी के वीडियो सामने आ रहे हैं। स्टंटबाज कभी सरेआम पिस्तौल लहरा कर घूमते हैं। तो कभी चलती कार से बाहर आकर रौब दिखाते हैं। स्टंटबाजी की वजह से जोखिम भी पैदा होता है। हादसे भी होते हैं। इनमें कुछ रिपोर्ट होते हैं। बाकी रफा-दफा हो जाते हैं। पुलिस एक्शन भी इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट होने के बाद शुरू होता है। पुलिस स्टंट में यूज होने वाली कार और बाइक को मोटर व्हीकल (MV) एक्ट के तहत सीज कर रही है। लेकिन, इसका क्रेज कम नहीं हो रहा है।
स्टंटबाजों की पसंद नोएडा-ग्रेनो की सड़कें
ये सब पढ़कर आपके जेहन में सवाल आ रहा होगा कि नोएडा की सड़कों पर ही इतना स्टंट क्यों हो रहा है? जवाब भी हाजिर है। यहां की चौड़ी और खाली सड़कें नोएडा-ग्रेनो स्टंटबाजों की पसंदीदा जगह हैं। दिल्ली सहित आसपास के इलाके से आए स्टंटबाज गाड़ियों पर करतब दिखाने के लिए यहां पहुंचते हैं।
वीकेंड पर एक्सप्रेस-वे सहित अंदर की सड़कों पर भी ट्रैफिक कम होता है। नोएडा और ग्रेनो पुलिस कई बार सुबह-सुबह एक्सप्रेस-वे सहित अन्य सड़कों से स्टंटबाजों को खदेड़ती नजर आती है। हाल ही में नोएडा पुलिस ने सुपरबाइकर्स को दिल्ली बॉर्डर से वापस भी किया था।
एक्सप्रेस-वे पर बाइकर्स की हो चुकी है मौत
जून 2021 में ही एक सुपरबाइकर की मौत हाई स्पीड के चलते हो गई थी। ये लोग दिल्ली से नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्टंट और तेज बाइक चलाते हैं। उस समय भी तेज रफ्तार बाइक का टायर फटा और पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मारी जिसके चलते 28 साल के युवक की मौत हो गई थी।
गिरफ्तारी, गाड़ी सीज और चालान.. पुलिस के ये ही हथियार
ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि स्टंट करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उनकी गाड़ियों को सीज किया जा रहा है। नोएडा पुलिस बार-बार अपील कर रही है। सड़कों पर इस तरह का स्टंट करना जानलेवा है। इससे खुद और दूसरों की जान का खतरा रहता है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर कहा था कि पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों को भी ध्यान देना चाहिए। ऐसा देखा जाता है कि अभिभावक बच्चों पर ध्यान नहीं देते और वे इस तरह के काम करते हैं।
कहां सबसे ज्यादा होता है स्टंट
अब एक-एक करके रील्स बनाने के मामलों से भी गुजरिए...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.