पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदनकौर से करीब 8 दिन पहले लापता हुई 4 बच्चों के साथ दो बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों अपने पतियों से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थीं। परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
करीब 5 वर्ष पहले हुई थी शादी
कस्बा निवासी संतोषी गोयल और भूमिका गोयल दोनों बहन हैं। जिनकी शादी करीब 5 वर्ष पहले दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। भूमिका का विवाह पंकज गोयल के साथ हुआ था, वहीं संतोषी का पति अंकुर गोयल है। दोनों बहनें देवरानी-जेठानी लगती हैं। बीती 17 मई की रात घर से अचानक दोनों बहनें अपने छोटे-छोटे 4 बच्चों के साथ लापता हो गईं। इस संबंध में 21 जून को उनके पंकज ने दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नाराज होकर गई थीं महिलाएं
पुलिस ने मंगलवार की रात दोनों महिलाओं को मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि पति उनको प्रताड़ित करते हैं। आए दिन ताना देते हैं कि खुद से कमाओ और खर्चा चलाओ। जिसकी वजह से वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थीं। पुलिस दोनों को बच्चों समेत कोतवाली लाई। बाद में उनके मायके वालों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, पतियों ने कहा कि महिलाएं घर का काम नहीं करती हैं, जिस वजह से उन्हें डांटा फटकारा जाता है।
पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि आए दिन उनके पति और सास शशि आए दिन उत्पीड़न करते रहते हैं, जिससे परेशान होकर वह घर छोड़कर गई थीं। कहा कि मुजफ्फरनगर में किराए के मकान पर रह रही थीं। इनके मिलने की सूचना ससुराल वालों को भी दी गई। दोनों बहनों ने ससुराल जाने से मना कर दिया। बाद में दोनों अपने मायके वालों के साथ बच्चों को लेकर चली गईं। दनकौर कोतवाली प्रभारी राधारमण सिंह का कहना है कि दोनों महिलाओं को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.