पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजेवर कस्बे में मंगलवार रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोली वैध असलहा से चली या अवैध असलहे से पुलिस को अभी तक जानकारी करने में नाकाम है।
जेवर कस्बे के मानक चौक निवासी शकील खां की बेटी की मंगलवार रात शादी थी। इसमें काफी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान शकील के बेटे के साले आमिर निवासी दनकौर ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसके चलते वहां खड़ा दुल्हान का चचेरा भाई शाहरुख के कंधे में गोली लग गई। गोली लगने से शादी समारोह में अचानक हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में घायल को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस संबंध में जेवर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आमिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मेरठ से आई थी बारात
24 मई को मेरठ से बारात आई थी। शादी समारोह चल ही रहा था कि दुल्हन की भाभी का भाई फायरिंग शुरू कर दिया। वहीं पास में खड़ा दु्ल्हन के भाई के कंधे पर गोली लग गई। गोली लगते अफरा-तफरी मच गई। युवक लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक दुकान चलाता है और बहन की शादी में शामिल होने के लिए गया था। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोली अवैध हथियार से चली है या लाइसेंसी से। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक फरार चल रहा है।
इस बारे में ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि मंगलवार रात करीब 1 बजे शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। जिसके परिवार की शिकायत पर फायरिंग करने वाले युवक आमिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.