पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय जनता पार्टी से नोएडा विधानसभा प्रत्याशी पंकज सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। पंकज सिंह ने खुद यह जानकारी ट्वीट कर लोगों को दी है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा विधानसभा से मौजूदा विधायक पंकज सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ट्वीटर के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने आग्रह किया कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वह सभी लोग भी अपनी कोविड जांच करवा लें।
बताते चलें 2022 में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पंकज सिंह को दोबारा नोएडा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह अपनी किस्मत दोबारा से नोएडा विधानसभा से आजमा रहे हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.