पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंटूंडला के सबसे व्यस्त सुभाष चौराहे सहित अन्य स्थानों पर प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। चालक निर्धारित स्थान को छोड़कर सर्विस रोड पर वाहन खड़े कर सवारियाें को उतारने और बिठाते हैं। जिसके कारण हर समय जाम के हालात बने रहते हैं।
शहर में आटो, टैंपो व मैजिक वाहनों की भरमार है। हाईवे पर एक लाइन में वाहन खड़े कर सवारी बिठाने और उतारने का नियम है, लेकिन चालक सुभाष चौराहा के आगरा रोड, फिरोजाबाद रोड पर मनमाने तरीके से चालक वाहन खड़े करते हैं। चालकों में सवारियों को अपने वाहनों में बिठाने के लिए आपाधापी मची रहती है। सर्विस रोड पर वाहन खड़े होने के कारण जाम जैसे हालात रहते हैं। यहां पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद सुबह से शाम तक मनमानी होती है। इधर से निकलने वाले अधिकारी भी कार्रवाई करने की सुध नहीं लेते। पुलिस का डंडा तब जरूर चलता है, जब कोई वीआइपी इधर से निकलता है। हालांकि इसके बाद फिर से वही हालात हो जाते हैं।
जान जोखिम में डालकर सफर करती हैं सवारी
इन वाहनों के संचालन के लिए नियम कानून बने हैं, लेकिन इनकी परवाह न कभी वाहन चालकों ने की और न इनमें बैठने वाली सवारियों ने। जरूरत से ज्यादा सवारियां ढोने वाले यह वाहन अक्सर दुर्घटना का सबब बन जाते हैं। टेंपो, मैजिक में सात सवारियों का मानक है, लेकिन मानकों से इतर दोगुनी से ज्यादा सवारियां बिठाई जाती हैं। अंदर जगह भरने पर सवारियों को पीछे खड़ा करके ले जाया जाता है। एक बार सवारियां लेकर वाहन हाईवे पर दौड़े तो फिर उसे कोई रोकता भी नहीं है।
क्या बाले अधिकारी
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आटो को ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा करने को कहा है। इसके बावजूद चालक मनमानी करते हैं, तो वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक सिंह, सीओ, टूंडला।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.