पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफिरोजाबाद में विधानसभा चुनाव से पहले उठा-पटक जारी है। जहां पूर्व में मुलायम सिंह यादव के समधी सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भाजपा जॉइन कर चुके हैं तो वहीं, अब शिकोहाबाद के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने भी समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह आज लखनऊ में भाजपा जॉइन करेंगे। इसकी पुष्टि पूर्व विधायक ने मोबाइल पर हुई बातचीत में की है।
शिकोहाबाद से रहे हैं सपा विधायक
भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़े जाने के बाद शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने भी भाजपा छोड़कर सपा जॉइन कर ली थी। इससे पहले सिरसागंज विधानसभा से विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने भाजपा की सदस्यता लेकर सपा में हड़कंप मचा दिया था। इसके बाद शिकोहाबाद विधानसभा से विधायक डॉ. मुकेश वर्मा भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।
बताया जाता है कि इस बार शिकोहाबाद से उनको टिकट मिलना मुश्किल था। मुकेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद रविवार को सपा से वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहे ओम प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। पूर्व विधायक ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि वह आज लखनऊ में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पुरानी समाजवादी पार्टी की नीतियों का विरोध किया।
पूर्व मंत्री के हैं बेटे
ओम प्रकाश वर्मा भाजपा सरकार में पूर्व वन मंत्री रहे रघुवर दयाल वर्मा के पुत्र हैं। पिता की मृत्यु के बाद वह सपा में शामिल हो गए थे और सपा ने उन्हें शिकोहाबाद विधानसभा से टिकट दिया था। वर्ष 2012 में वह सपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे और 2017 तक विधायक रहे। वर्ष 2022 में सपा भाजपा छोड़कर शामिल हुए मुकेश वर्मा को टिकट दे रही है। ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं। टिकट न मिलता देख ओम प्रकाश वर्मा भाजपा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.