पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफिरोजाबाद में आम आदमी पार्टी ने सदर विधानसभा से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। आप ने नीतू सिंह सिसोदिया को 97 सदर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को आप के जिलाध्यक्ष रघुनंदन दास गुप्ता ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नीतू सिंह को सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि नीतू सिंह सिसोदिया महिलाओं की आवाज को बुलंद करेंगी। प्रत्याशी नीतू सिंह ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर चुनाव लड़ा जायेगा। जनता को बिजली, पानी, शिक्षा आदि मुफ्त दी जायेगी। प्रेसवार्ता के दौरान जिला महासचिव शीलेन्द्र वर्मा, रत्नेश यादव, सतेन्द्र कुमार, विनय यादव, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विधायक के खिलाफ भरी हुंकार
निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आमदल के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा ने शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा पर कई लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि अगर कोई पार्टी इनको टिकट देती है। तो पूरजोर विरोध किया जायेगा।
कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के द्वारा इन्हे टिकट दिया गया। तो समाज के लोगों के साथ ही सर्व समाज के द्वारा इसका विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुये मुकेश वर्मा के द्वारा गरीब वेबस जनता के ऊपर अत्याचार किये गये है। उन्होंने जमीनों पर कब्जा कर उन्हे भूमिहीन किया गया है। भूपेन्द्र निषाद ने कहा कि अगर चुनावों में सपा द्वारा इन्हे टिकट दिया जाता है। तो निषाद समाज के द्वारा इसका विरोध किया जायेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.