पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफतेहपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल के पार्टी से लोग टूट कर जा रहे हैं। अब सिर्फ मां, बेटा और बहन पार्टी में बचे हैं।
कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस ने समाज और जाति को बांटने का काम किया है। यह लोग किसी को कैसे जोड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कब्रिस्तान के नाम से दीवारें तो बनवाई थीं, लेकिन मंदिरों के लाउड स्पीकर बंद करा दिए थे। कांवड़ यात्रा बंद करा दी थी।
राजस्थान में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार
वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका जो महिलाओं का कार्ड खेल रही हैं, पहले अपनी मां और भाई से हटकर देश की किसी अन्य महिला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें तो मुझे लगेगा कि वह महिलाओं का कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान में जाकर देखें कि महिलाओं के साथ क्या अत्याचार हो रहा है, पंजाब और महाराष्ट्र में जो रहा है, उसमें नहीं बोलेंगी।
छत्तीसगढ़ की घटना का भी संज्ञान लें प्रियंका
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन में जिस तरह पूजन करने जा रहे धार्मिक लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई, उस पर प्रियंका का कोई कमेंट नहीं आया। यूपी में जो मृत्यु होगी तो क्या उसका दर्जा दूसरा होगा और राजस्थान में जो मृत्यु होगी तो उसका दूसरा दर्जा होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.