पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीते शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाला किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया किशोर
पीड़ित बच्ची कक्षा 3 में पढ़ती है। बच्ची की मां ने बताया कि वह शुक्रवार शाम खेत में गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक 15 वर्षीय किशोर उसके घर आया और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया। जंगल में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह रात में घर आई तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। उसको ब्लीडिंग हो रही थी। हालत बिगड़ने पर पति ने पुलिस को जानकारी दी।
एएसपी ने दी जानकारी
मामले को लेकर एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.