पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी के फतेहपुर जिले में अपहरण के मामले में एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी मामले में फरार चल रहा है। आरोपी पीड़ित लड़की पर सुलह करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित लड़की की मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान की सुरक्षा मांगी।
3 फरवरी को आरोपियों ने लड़की का कर लिया था अपहरण
फतेहपुर जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। जहां एसपी को शिकायत्री पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी का 3 फरवरी 2022 को घर से संतोष मौर्य अपने साथियों के साथ चार पहिया गाड़ी से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने तीन माह बाद पंजाब के लुधियाना से लड़की को बरामद कर लिया था। नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को जेल भेज दिया था।और मुख्य आरोपी और उसके साथी अभी फरार चल रहे।
सुलह के लिए पीड़ित के घर पहुंचे थे दो पुलिसकर्मी
पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि 11 जून को दो पुलिस कर्मी उसके घर जाकर मुकदमा में सुलह करने का दबाव बना रहे थे और न मानने पर गाली गलौज कर चले गए। उसके बाद अभियुक्त के परिजन भी दूसरे दिन मुकदमा वापस लेने की बात कही और न मानने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दे है। जिस पर एसपी से मिलकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बेटी की जान माल की सुरक्षा किये जाने की मांग किया है। इस मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने पीड़िता को जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है। थाना पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.