पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफतेहपुर में सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। कृषि विभाग को इसको लेकर कुल 50 शिकायतें मिली थीं। जिसको लेकर 20 किसानों पर कार्रवाई की गई है। किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया है।
पराली जलाने से रोकने के लिए 132 न्याय पंचायतों में अधिकारी गठित किए गए हैं, जो निगरानी कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचकर सत्यापन करते हैं। फिर इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देती हैं।
22 हजार 300 वेस्ट कंपोजर का निशुल्क वितरण किया
कृषि विभाग के उप निदेशक के मुताबिक, किसानों को जागरूक करने के लिए 22 हजार 300 वेस्ट कंपोजर का निशुल्क वितरण किया गया है। 132 ग्राम पंचायतों में वाल पेंटिंग के साथ 18 होड्रिंग भी लगवाई गई हैं। तीन तहसीलों में से कृषि विभाग को पराली जलाने के मामले में 50 शिकायतें प्राप्त हुईं।
सबसे ज्यादा सदर तहसील की 33 शिकायतें प्राप्त हुई। पराली जलाने की 10 शिकायतें सही पाई गई खागा तहसील में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 3 शिकायतें सही पाई गईं। बिंदकी तहसील में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे 7 शिकायतें सही पाई गईं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.