पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष गया-रजौली स्टेट हाइवे 70 मुख्य सड़क के किनारे एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया।
सत्याग्रह में केन्द्र सरकार की ओर से लाई गई मिशन अग्निपथ को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी रोष था। प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन व प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं के प्रतिभा का सम्मान नहीं कर रही है। अपनी योजना के माध्यम से युवाओं के प्रतिभा को दबाने में लगी है। देश की सीमा पर तैनात होने वाले हमारे वीर सपुतों के साथ भी राजनीति की जा रही है।
हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका सड़क से लेकर सदन तक मुंहतोड़ जबाब देगें। सत्याग्रह कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद पांडेय, संचालन टनकुप्पा प्रखंड अध्यक्ष शंभु सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया राजकरण सिंह ने किया।
मौके पर इंटक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, पंकज कुमार पंकज, उपाध्यक्ष बुलंद अख्तर, संजीव कुमार, मुंद्रिका सिंह, मो. यासिर, बद्री नारायण सिंह, रेखा देवी, रूबी देवी, रामलखन यादव, नंदलाल यादव, शिवबरत यादव, शिवरतन शर्मा आदि शामिल हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.