पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफर्रुखाबाद में महिलाएं बे-झिझक पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। उन्हें थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए जिले में 33 पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिंक बूथ के लिए स्थान का चयन कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
शासन से पिंक बूथ के बारे में जिले से प्रस्ताव मांगा गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बूथों के लिए 33 स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शीघ्र बजट मिलने पर पिंक बूथ का निर्माण कराया जाएगा।
पिंक बूथ पर पीड़ितों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। बूथ पर कार्यालय के अलावा एक विश्राम कक्ष और शौचालय भी होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया, पिंक बूथों पर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने सभी कोतवाली व थाना क्षेत्रों में 33 स्थान चिन्हित किए हैं। उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
पुलिस अधीक्षक ने बताया, पिंक बूथों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जहां पीड़िताएं आएं और बे-झिझक होकर अपनी समस्याएं उन्हें बता सकेंगी। वहीं महिला अपराध से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
यहां इतने बनेंगे पिंक बूथ
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.