पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफर्रुखाबाद में सपा के कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश पद यात्रा निकाली। जिसको राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पौत्र ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सपाइयों ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का प्रण लिया। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
मंदिर में दर्शन कर कार्तिकेय यादव ने दिखाई हरी झंडी
जिले के गुरुगांव देवी मन्दिर से सपा की जनाक्रोश पद यात्रा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल के पौत्र कार्तिकेय यादव ने मन्दिर में दर्शन के बाद झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें बड़ी संख्या में सपाई नजर आए। लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी है। केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया। महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। नौजवान, किसान, महिला, मजदूर, बुनकर, व्यापारी, नौकरी पेशा हर तबका भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है।
पदयात्रा में अपना दल के लोग भी हुए शामिल
सरकार के खोखले वादे से जनता को खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कोरोना महामारी में भी सरकार की विफलताएं देखने को मिली थी। भाजपा सरकार की इन तमाम विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा गुरुगांव देवी मन्दिर से शुरु होकर हथियापुर पेट्रोल पंप तक गई। अपना दल के पदाधिकारी भी अपना झंडा लेकर शामिल हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.