पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफर्रुखाबाद के कादरी गेट रोड पर बुधवार को अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। वहां बनी हुई 6 दुकानों को प्रशासन ने तोड़ा है। इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ते पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल के रहते हुए वो ऐसा नहीं कर सकीं। पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। जिसके बाद सुचारू रूप से कार्रवाई हो सकी।
महिलाएं बोलीं- बेवजह अतिक्रमण दिखाकर हो रही कार्रवाई
जिले की सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका की टीम के साथ कादरी गेट रोड पर पहुंचीं। बुलडोजर ने कब्जे ढहाना शुरू किया तो बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध में खड़ी हो गईं। उनका कहना था कि उनके हिस्से में अतिक्रमण नहीं है फिर भी तोड़ा जा रहा है। इस पर टीम ने उन्हें काफी समझाया। महिलाएं नहीं मानीं तो पुलिस ने उन्हें पीछे हटाया।
महिला पुलिस बल भी रहा मौजूद
अभियान के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। महिला पुलिस बल को अलग से लगाया गया। सीओ भी पुलिस के साथ मौजूद रहे। अभियान के दौरान कई लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय भी दिया गया।
भड़के गिहार समाज के लोग
बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान गिहार सामज के लोग भड़क गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगानें का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के रहते कामयाबी नहीं मिली। इसके साथ ही कादरी गेट तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ चिन्हांकन किया गया। जिसमें कादरी गेट पुलिस चौकी भी जद में आ गई, वहां चूना डाला गया है। रतन कोल्ड की दीवार भी अतिक्रमण के दायरे में आ गई। गुरुवार को कादरी गेट से लकूला मार्ग पर चिन्हाकन किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.