पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखेत में खड़ी फसल में सरकारी नलकूप से पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। घर आने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चल गए। इसके बाद एक पक्ष ने गांव में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी कर दी। ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष से वृद्धा शारदा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
नलकूप से फसल में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद
थाना शमसाबाद क्षेत्र के बरई निवासी शारदा ने बताया कि उसके पुत्र अनिल का गांव के ही रघुवीर पुत्र गंगा सिंह, राकेश, सुभाष, गोपाल पुत्र रघुवीर, सौरभ और अवनीश पुत्र अमीर सिंह से सरकारी नलकूप से फसल में पानी लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। घर लौटने पर बाद दबंगों ने गाली-गलौज कर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि दबंग रघुवीर व राकेश ने गांव में दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की।
आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू
वहीं, दबंगों के तमंचा लहराए जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले हैं।दबंगों ने दो राउंड फायरिंग भी की है। ईंट पत्थर चलने में महिला शारदा गंभीर रूप से घायल हुई है। पीड़िता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.