पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कायमगंज में फंदे से झूली विवाहिता:बहन बोली- ससुरालियों ने हत्या कर लटकाया शव, पुलिस जांच में जुटी

कायमगंजएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत विवाहिता फंदे से झूल गई। जानकारी होने पर परिजन उसे उतारकर आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची मृतका की बहन ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी मिंटू की 24 वर्षीय पत्नी मोनी ने मंगलवार की दोपहर घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व मृतका की बहन को दी।

मृतका की बहन सोनी कासगंज जिले के थाना पटियाली अंतर्गत ​​​​​​​रिजौरा गांव में रहती है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सोनी ने बताया कि उसकी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व मिंटू के साथ हुई थी। मृतका के दो साल की पुत्री गुनगुन भी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कंपिल थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि, अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।