पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमृतपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मना मतदाता दिवस:छात्र छात्राओं ने ली शपथ; SDM ने विस्तृत तरीके से दी जानकारी

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतपुर स्थित कस्बे में गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी पदम सिंह ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया कि मतदान में चढ बढ़कर भाग लें।

कहा कि मतदान करके सही प्रत्याशी को चुनने पर ही देश की राजनीति टिकी हुई है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए कहा। वहीं पर छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र दिया गया। मतदाता शपथ दिलाई गई।

उप जिलाधिकारी ने किया जागरूक
राजेपुर गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी अमृतपुर पदम सिंह प्रधानाध्यापक अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बताया कि हम भारत के नागरिक हैं। लोकतंत्र को अपने संपूर्ण आस्था को रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम लोग सही तरीके से मतदान करेंगे।

परंपराओं की मर्यादा को समुदाय वर्ग निर्भीक धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य वर्ग में नहीं आएंगे। उसी को देखते हुए मौके पर उप जिला अधिकारी पदम सिंह तहसीलदार संतोष कुशवाहा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, प्रधान प्रदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य रिचा यादव, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, लेखपाल श्याम बाबू श्रीवास्तव कानूनगो लोग मौके पर रहे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अमृतपुर पदम सिंह प्रधानाध्यापक अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि मतदान वह मतदाताओं को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। शपथ दिलाकर उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

खबरें और भी हैं...