पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतपुर में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भारत माता की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।
सभी छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की साथ ही गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। संस्था के डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे ने सभी छात्र/छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त जरूर हुआ, लेकिन देश की शासन व्यवस्था को चलाने के लिए हमारे पास अपना संविधान नहीं था।
बिना संविधान के नहीं चलाया जा सकता देश
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरैया में 74वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संविधान के बगैर देश को नहीं चलाया जा सकता। ऐसे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा गठित कमेटी ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में 1 संविधान लिखकर तैयार किया गया। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया तब से हम गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं।
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा की
बसंत पंचमी के दिन भगवान ब्रह्मा ने देवी सरस्वती का जन्म किया था इसीलिए हर साल बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती को उनके जन्मदिन के रूप में पूजा जाता है। भारतीय कैलेंडर में छह ऋतुओं को माना गया है। इनमें से एक बसंत ऋतु को 'ऋतुओं का राजा कहा जाता है। यह पर्व फूलों के खिलने और नई फसल के आगमन का पर्व है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, प्रबंधक अनुराग दुबे ने सभी छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक मिश्रा एवं समस्त टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.