पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमृतपुर में ट्रांसफार्मर से 1500 लीटर तेल हुआ चोरी:देर रात कर की गई थी चेकिंग, सुबह टपकता मिला डीजल

अमृतपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विद्युत उपकेंद्र पर लगे 33 केबीए के ट्रांसफर्मर से चोरों नें लगभग 15 सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पंहुचे और छानबीन की। मामले में एफआईआर पंजीकृत की गयी है। तहसील को विद्युत् सप्लाई देनें के लिये उपकेंद्र बना है।

जिसमें लगे ट्रांसफार्मर से लगभग 15 सौ लीटर तेल चोरी हो गया। सुबह एसएसओ हरिश्चन्द्र नें ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होनें की सूचना अधिकारियों को दी। अमृतपुर तहसील थाना क्षेत्र स्थित प्रांगण में बिजली विभाग के द्वारा अमृतपुर तहसील के लिए शासन द्वारा एक पावर हाउस बनाया गया। 33 बटा 11 दितीय उप केंद्र बनाया गया था।

छानबीन के बावजूद नहीं लगा सुराग

जिसमें बीती रात एस एसओ हरिश्चंद्र ड्यूटी पर तैनात लगातार ट्रांसफार्मर को चेक करते रहे। लेकिन सुबह जब उठकर उसने देखा तो उसमें तेल टपक रहा था। उच्च अधिकारियों को फोन पर सूचना दी गई। पुलिस को भनक लगते ही थाना अध्यक्ष संत प्रकाश पटेल चौकी इंचार्ज अमित शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने देखा चारों तरफ छानबीन की कोई भी सुराग नहीं लगा।

खेतों में हो जाती है चोरी

जब जेई होरीलाल से वार्ता हुई। तो बताया है कि हम लोग सोए हुए थे। पता नहीं कितने टाइम में ट्रांसफार्मर से लगभग 15 सौ लीटर तेल चोरी हो गया है। थाना अध्यक्ष रात में लगातार गश्त करते हैं।गश्त के दौरान चोरियां हो रही हैं। पुलिस केवल रोड पर ही घूमती है। चोरी खेतों में हो जाती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

खबरें और भी हैं...