पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।इस मौके पर उप जिला अधिकारी अमृतपुर पहुंचे। लेकिन जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किसी बात को मानने को तैयार नहीं हुए। जिसमें कहा कि किसानों की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही समृद्धि कोल्ड के मालिक ने 5026 पैकेट आलू की बिक्री कर लिये गये। किसानों ने बताया कि जब वह लोग उनके पास गये तो जान से मारने की धमकी दी गयी।
अमृतपुर तहसील राजेपूर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया स्थित भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण में भानु गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें कहा कि किसानों की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर ली है।इसके साथ ही समृद्धि कोल्ड के मालिक के द्वारा 5026 पैकेट आलू की बिक्री कर लिये गये। किसानों ने बताया कि जब वह लोग उनके पास गये। तो जान से मारनें की धमकी दी गयी।इसके बदले थाना राजेपुर में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।भाकियू नेताओं ने मांगों पर जल्द कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतवानी दी।
जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक किसानों के साथ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
नायब तहसीलदार रविंद्र पाल, हल्का इंचार्ज सुरेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार संतोष कुशवाहा आदि मौके पर पंहुचे पर वार्ता की। भाकियू नेताओ नें जिलाधिकारी से ही वार्ता करनें को कहा। जिससे बात नही बन सकी। भाकियू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने बताया।कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक किसानों के साथ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.