पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइटावा में मूसलाधार बारिश के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हादसे में दस लोगों की मौत हो जाने के बाद सपा डेलिगेशन पीड़ित परिवारों के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, नि जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व चेयरमैन, पूर्व नगर अध्यक्ष को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए थे।
बताते चलें गुरुवार को हुई तेज वर्षा के कारण जिले के अलग अलग क्षेत्रों में मकान धसकने से दिवारे गिरने से सात मासूम बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई थी और करीब आठ लोग हादसे में घायल हो गए थे। जिसके बाद अलग अलग पार्टियों ने पीड़ितो से शोक प्रकट किया था। इसी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक जिले के नेताओ को पत्र के माध्यम से पीड़ितो के यहां जाकर शोक संवेदना और घटना के कारण पता करने और एक रिपोर्ट तैयार करके सूचित करने के निर्देश दिए थे।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चचेरे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल सपा नेताओं के साथ शहर के घटिया अजमत अली घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितो से बात की और उनकी यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। मिडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता नेता पीड़ित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि प्रकट करने आए हैं। हमारा देश आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हम लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे थे। लेकिन हमारे प्रदेश में जिले में कच्चे मकान है अगर सरकार पात्रों को आवास उपलब्ध करवा देती तो हमारे जिले में जो यह इतनी बड़ी घटना घटित हुई तो वह नही होती।
कही नही कही इस घटना में सरकार की प्रशासन की लापरवाही है। जो आवास वितरित किए जा रहे है इसमें कही न कही भ्रष्टाचार चल रहा है। प्रशासन से मांग करते है कि आवासों की जांच करें और पात्रों को आवास उपलब्ध करवाए। सरकार से मांग हैं घायलों को 20 लाख, मृतकों को 50 लाख का मुआवजा दें।
इस प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, सर्वेश शाक्य, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सचिन यादव, वीरू भदौरिया, समेत दर्जनों नेता शामिल रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.