पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर एटा में समाजवादी पार्टी ने साइकिल रैली निकालकर नेताजी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाह्न किया।
मुलायम सिंह यादव जन-जन के नेता
जिला पंचायत अध्यक्ष सभागार और समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जन-जन के नेता हैं। उन्होंने शोषित, पिछड़े, गरीब और कमजोर वर्ग को मजबूत किया है। भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया।
सर्व समाज के उत्थान मुलायम सिंह की बड़ी भूमिका
मारहरा के पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ‘टीटू’ ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने पूरे प्रदेश में शोषित और पीड़ित लोगों की मदद के साथ-साथ सर्व समाज के उत्थान में भी बड़ी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी, जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण दिवाकर, सुनील यादव सभासद, संदीप यादव जिला अध्यक्ष युवजन सभा, एडवोकेट आकाश यादव जिलाध्यक्ष सहित हजारों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.