पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एटा में प्रसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन:प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ छला, हर वर्ग परेशान

एटा2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटा में प्रसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन। - Money Bhaskar
एटा में प्रसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन।

एटा के अलीगंज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन उर्फ काले ने कहा कि भाजपा ने जनता को सिर्फ छला है। मंहगाई और भाजपा की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है। जनता की किसी भी परेशानी का निदान इस सरकार में नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि युवा अब प्रसपा की ओर देख रहा है।

युवा वर्ग को ठगा जा रहा

प्रसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रसपा सभी सीटों पर चुनाव में उतरेगी। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव पूरे प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गरीबों, मजदूरों की पार्टी है। सबसे ज्यादा युवा वर्ग को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है।

सरकार की गलत नीतियों से सब परेशान

भाजपा की गलत नीतियों की वजह से सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ किया जाएगा। जहां प्रसपा होगी, उसी की सरकार बनेगी। सम्मेलन में आरएस यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सावेज चौधरी, योगेश यादव, विमल यादव, संजय पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।