पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएटा में सकीट थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली वाले दिन वह कार से जा रहे थे। आसपुर बावली नहर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंफर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। वहां पर भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
औरैया के रहने वाले थे
इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी मूल रूप से औरैया के गोविंदनगर मुहल्ले के रहने वाले थे। उनके तीन बच्चे हैं। अखिलेश की मौत की सूचना पर रिश्तेदार और आसपास के लोग उनके आवास पर लोग पहुंचे। अखिलेश तिवारी 01.08.1994 पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.