पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएटा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में आज कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील जलेसर में कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी एटा मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि अग्निपथ से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। 4 साल की सेवा के बाद घर आने पर किसी भी प्रकार का उद्योग-धंधा नहीं कर पाएगा।
जीवन में उन्नति नहीं कर पाएंगे अग्निवीर: लोधी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि अग्निवीर बनाकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के लिए चौकीदार तैयार करने की योजना है। यह सभी अग्निवीर 4 साल के बाद छोटी-छोटी नौकरियां तलाशने के लिए मजबूर होंगे। कुछ पारिवारिक जीवन में उन्नति नहीं कर पाएंगे। इस कारण नौजवान आत्महत्या करने के लिए भी विवश होंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि अग्निपथ को वापस लिया जाए।
कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए ये नेता
जलेसर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी रही नीलमा राज ने कहा कि अग्निपथ से देश में अराजकता का माहौल पैदा होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जलेसरभूरी सिंह दिवाकर ब्लॉक अध्यक्ष निधौली कला, कयाम बरकाती, बालकिशन यादव, सत्यदेव शर्मा, संजू, रजा कुरैशी, विनय गोयल, अभिनय, रवि कुमार बाल्मिक आदि तमाम कांग्रेसी जन सत्याग्रह में शामिल हुए।
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
इसके अलावा, एटा विधानसभा में अग्निपथ को लेकर विरोध प्रदर्शन एटा तहसील परिसर में एटा सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रही गुंजन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी और शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर आदि अनेकों पदाधिकारियों ने भाग लिया। अलीगंज तहसील में कांग्रेस के अग्निपथ योजना का विरोध प्रदर्शन वहां के कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुभाष वर्मा के नेतृत्व में हुआ, जबकि महरहरा विधान सभा में अग्निपथ को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अलीगंज विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही तारा राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.