पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएटा में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और नगर निकायों के चुनावों की सक्रियता बढ़ गई है। समझा जा रहा है कि नवंबर माह के अंत तक उत्तर प्रदेश में नगर निकायों के अध्यक्ष और सभासदों के पद के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होनी है। इन चुनावों के लिए अलग-अलग राजनितिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है एवं उनसे आवेदन मांगे जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज एटा कांग्रेस कार्यालय पर नगर निकाय अध्यक्ष और सभासदों के चुनाव को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने की। संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों के राय मशवरे से निर्णय लिया गया। एटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद एवं सभासद पद हेतु के लिए अच्छे प्रत्याशी चयन के लिए ठाकुर अनिल सोलंकी को संयोजक एवं आदर्श मिश्रा डैनी को सह संयोजक बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एटा नगर पालिका परिषद का चुनाव एवं एटा शहर के सभी 25 वार्ड मे कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप सेवा दल के वरिष्ठ नेता अरुणेश गुप्ता, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरिता अंबेडकर, शहर उपाध्यक्ष आबिद अली, शहर महासचिव रवि यादव, शहर सचिव राजेश बघेल डॉ. सुरेंद्र सविता, वार्ड अध्यक्ष संदीप बाल्मीकि, वार्ड अध्यक्ष प्रमोद कठेरिया, वार्ड अध्यक्ष अजय कुमार, जय कुमार, रोहित राणा, सनी मिश्रा, चंदन कठेरिया, विकास राठौर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.