पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेवरिया इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के राज्य शाखा के उप-सभापति अखिलेंद्र शाही को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 24 जून को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सम्मानित करेंगी। 17 मई को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की आम बैठक में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई। इन पुरस्कारों में कम से कम 10 वर्ष रेडक्रॉस को विशिष्ट सेवाएं देने के लिए वर्ष 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में अखिलेंद्र शाही को रेडक्रॉस सर्टिफिकेट आफ मेरिट घोषित किया गया। अखिलेंद्र शाही इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया के सचिव हैं।
राज्यपाल करेंगी सम्मानित
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश के पुरस्कार के लिए चयनित रोटरियनों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सम्मानित करेंगी। 24 जून को यह समारोह राजभवन में आयोजित होगा, जिसमें अखिलेंद्र शाही राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे।
सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं शाही
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही लंबे समय से सामाजिक काम कर रहे हैं। चाहे बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना हो या रक्तदान शिविर हो। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शाही को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मान की घोषणा होने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। जिले के प्रमुख समाजसेवी राजपुर इस्टेट के अजय प्रताप सिंह, मदन शाही, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, डॉ रमापति राम त्रिपाठी, शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्र शाका,नीरज शाही, प्रमुख पवन गुप्ता,प्रधानाचार्य अनिल सिंह, अमित सिंह बबलू आदि ने बधाई दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.