पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेवरिया में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जन्म दिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पौधा रोपण अभियान के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी मंडलों में पौधा रोपण किया।
औरा चौरी में कटहल, आम, श्रीफल कार्यकर्ताओं के साथ लगाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा, पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पौधा रोपण अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा, देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने सामाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने बताया, यह पौधा रोपण अभियान बूथ स्तर तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस 6 जुलाई तक चलेगा। भाजपा हमेशा राजनीति में रहते हुए भी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे बढ़कर काम करती रही है और कोरोना महामारी के दौरान देशभर ने इसे अच्छी तरह से जान भी लिया है।
उन्होंने कहा, भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत रक्त दान, ऑक्सीजन और राशन किट के साथ कई तरह की जनसेवा अभियान शुरुआत कोरोना के समय की गई। प्राकृतिक संतुलन सही तरह से चले, इसके लिए पर्यावरण का ठीक रहना बहुत जरूरी है। इसका एक माध्यम पौधा रोपण है।
पौधा रोपण के बाद हमें कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे लगाए गए पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रहें। इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी। इसलिए एक लगाए पौधे को एक कार्यकर्ता गोद ले रहा है और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी उठा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.