पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेवरिया में रामपुर और आजमगढ़ उपचुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। औरा चौरी स्थित जिला कार्यालय पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव में फिर से जनता ने पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी के कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास मॉडल पर विश्वास की मोहर लगाई है।
जातिवाद से नहीं जीत सकते चुनाव
आगे कहा कि मैं इस आशीर्वाद के लिए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ़ की जनता ने जबाब दे दिया है।साथ ही उनको बता दिया कि तुष्टिकरण,गुंडागर्दी,जातिवाद से कोई भी राजनीतिक दल चुनाव नहीं जीत सकते।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की जीत है।यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है।भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और घनश्याम लोधी की विजय परिवारवादी पार्टी को जनता का जोरदार तमाचा है।उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी और योगी की भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकासपरक कामों पर भाजपा को जीताकर मुहर लगाया है।
कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह,जिलामहामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल,पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश मिश्र, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,तेजबहादुर पाल, रमेश वर्मा,मारकंडेय गिरी,सुधीर मद्धेशिया,ऋषिराज मिश्रा, यशवंत शाही,शैलेश शर्मा,राजन मल्ल, पी.एस. राव,अनुपम सिंह आदि रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.